BMC कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी और पेंशन, 50% DA के साथ बढ़ेगे ये भत्ते, मार्च की सैलरी और पेंशन आएगी जल्दी

BMC कर्मचारियों और पेंशनधारकों को मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में शानदार तोहफा मिलेगा। केंद्र सरकार द्वारा DA में 4% बढ़ोतरी के बाद अब BMC कर्मचारियों और पेंशनधारकों की सॅलरी और पेन्शन बढनेवाली है। साथ मे 6 प्रकार के भत्ते भी बढेगे। अब ऐसे मे BMC कर्मचारियो की निगाहें मनपा आयुक्त पे टिकी हुई है कि कब BMC आयुक्त 50% DA की खुशखबरी का तोहफा जारी करते है।

46% से बढ़के 50% हुआ DA (महंगाई भत्ता)

DA में 4% बढ़ोतरी होने के बाद कुल महंगाई भत्ता 50% पर जा पहुँचा है। इस प्रकार DA 46% से बढ़के 50% हो गया है। लगातार चार बार DA में 4% की बढ़ोतरी हुई है। जुलाई 2022 से अब तक DA 4% बढ़ते हुए आया है। अब 50% DA के साथ 3 महिनो का Arrear सैलरी और पेंशन के साथ आनेवाला है।

BMC कर्मचारियो को 50% DA का फायदा

केन्द्रिय कैबिनेट की बैठक में 50% DA का अनाउंसमेंट होते ही कर्मचारियों और पेंशनधारकों के चेहरे खिल उठे। केंद्र सरकार के ऐलान के बाद BMC के कर्मचारियों और पेंशनधारकों के DA में बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो चुका है। विशेष तौर पर केंद्र सरकार के तुरंत बाद BMC भी बढ़े हुए DA का ऐलान करती है। ऐसे में BMC के लाखों कर्मचारी और पेंशनभोगियो को खुशखबरी मिलनेवाली है।

50% DA का बेसिक में होगा मर्जर

उम्मीद थी कि 50% DA की घोषणा के साथ केंद्र सरकार आठवे वेतन आयोग की कमिटी गठन का भी ऐलान करेगी पर केंद्र सरकार ने इसकी घोषणा नही की। अब ऐसे में एक उम्मीद बची है कि 50% DA बेसिक में मर्ज होगी।

BMC कर्मचारियो के बढ़ जाएंगे ये भत्ते

50% DA होने से सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी होगी साथ मे 6 प्रकार के भत्ते बढ़ जाएंगे। प्रमुख भत्तो पर नजर डाले तो HRA 27% से बढ़के 30% हो जाएगा। ग्रेच्यूईटी की लिमिट 20 लाख से बढ़कर 25 लाख रुपये हो जाएगी। बच्चो की शैक्षणिक भत्तो में बढ़ोतरी की जाएगी। साथ मे LTA और TA (Travelling Allowance) में भी बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो चुका है। इन सभी भत्तो में बढ़ोतरी का फायदा 1 जनवरी 2024 से ही दिया जाएगा।

अप्रैल की सैलरी और पेंशन बढ़के आएगी

केंद्र सरकार ने 50% DA की घोषणा कर दी पर BMC में केंद्र सरकार की घोषणा के 15 से 20 दिनों बाद आदेश जारी होता है। जाहिर तौर पर BMC में सैलरी 20 तारीख तक बन जाती है ऐसे में इस महीने 50% DA के साथ सैलरी और पेंशन मिलना नामुमकिन है। तो इस प्रकार से देखा जाए तो अप्रैल में ही इसका भुगतान देखने को मिलेगा।

मार्च की सैलरी और पेंशन आएगी जल्दी

मार्च महीना वित्त वर्ष का अंतिम महीना होने के कारण इस महीने की सैलरी और पेंशन 30 तारीख तक आपके खाते में आ जायेगी। अमूनन हर साल यही होता है। मार्च की सैलरी और पेंशन 30 मार्च तक खाते में आ जाती है।

Leave a Comment

        
                     WhatsApp Group                                Join Now              
    
                     Telegram Group                                Join Now              
    
                     Instagram Group                                Join Now