DOPPW द्वारा चलाए गए विशेष अभियान से पेंशनभोगी हुए मालामाल, 50% की दर से बढी पेन्शन + लाखों बकाया एरियर का भुगतान

पारिवारिक पेंशनभोगिेयो की शिकायतों के निवारण के लिए DOPPW द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दूसरे सप्ताह में 1140 पारिवारिक पेंशनभोगियों की शिकायतों का निवारण किया गया. अभियान के पहले 2 सप्ताह में लक्षित मामलों में से 60% से अधिक का निवारण किया गया. 46 मंत्रालयों/विभागों के समन्वित प्रयासों से कई पारिवारिक पेंशनभोगियों को विशेष अभियान से लाभ मिला है।

आपकी जानकारी के लिए बता दुं किे पेंशन और पेंशन कल्याण विभाग (DOPPW) की 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत पारिवारिक पेंशन शिकायतों के निवारण के लिए एक महीने का विशेष अभियान 1 जुलाई, 2024 को पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा शुरू किया गया था। इस महीने भर चलने वाले विशेष अभियान ने दूसरे सप्ताह के अंत तक 60% लक्ष्य का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसमें अभियान की शुरुआत में निपटारे के लिए पहचाने गए कुल 1891 पारिवारिक पेंशन मामलों में से 1140 पारिवारिक पेंशन मामलों का निवारण किया गया है।

46 मंत्रालयों/विभागों के समन्वित प्रयासों से पारिवारिक पेंशनभोगियों को लाभ हुआ है और कुछ महत्वपूर्ण मामले, जहां पारिवारिक पेंशन शिकायतों का ऑनलाइन पोर्टल, केंद्रीकृत पेंशन शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (CPENGRAMS) पर सफलतापूर्वक निवारण किया गया है, इस प्रकार हैं:

7 वर्ष के बाद अविवाहित बेटी को 10 लाख रुपये एरियर के साथ पारिवारिक पेंशन की मंजूरी

समस्या:

रेलवे से रिटायर स्वर्गीय श्री सतीश कुमार अनिया की बेटी सुश्री शिवानी अनिया खंडवा, मध्य प्रदेश में रहती हैं, इनके बार-बार प्रयास करने के बावजूद 2017 से इनकी पारिवारिक पेंशन स्वीकृत नहीं की गई थी। काफी प्रयास करने के बाद उन्होंने 20 फरवरी 2024 को CPENGRAMS पोर्टल पर अपनी पहली शिकायत दर्ज की।

निवारण:

शिकायत दर्ज होने के बाद DOPPW ने संबंधित मंत्रालय के साथ इस मामले को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया। उनके मामले को विशेष अभियान के लिए चुना गया और रेल मंत्रालय के साथ सक्रिय समन्वय के कारण, लगभग 9.8 लाख रुपये की बकाया राशि के भुगतान और मासिक पारिवारिक पेंशन की शुरुआत के साथ इसे सफलतापूर्वक बंद कर दिया गया है।

11 वर्षों के बाद पत्नी को बकाया के साथ संशोधित पारिवारिक पेंशन की मंजूरी

समस्या:

सुश्री नजमा खातून, स्वर्गीय श्री शेख मोहम्मद जुबैर की पत्नी है, जो किे मुंगेर, बिहार में रहती हैं। इनको 2013 से ही पारिवारिक पेंशन मिल रही थी, जो उनके हक से कम थी। इसके लिए उन्होंने कई शिकायतें दर्ज कीं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद 12 जून 2024 को CPENGRAMS पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई।

निवारण:

शिकायत दर्ज होने के बाद DOPPW ने उनके मामले को विशेष अभियान में शामिल करने के लिए चुना और इसकी लगातार निगरानी की गई। इसके कारण लंबे समय से लंबित शिकायत का समाधान हो गया है और उन्हें 9.3 लाख रुपये से अधिक के बकाए का भुगतान किया गया है।

गलत तरीके से वसूल की गई ग्रेच्युटी का भुगतान 

समस्या:

सुश्री प्रबीता सोराज ने 2020 में अपने पति को खो दिया। वह माहे, पुडुचेरी की रहने वाली हैं। उनके पति की मृत्यु के बाद उन्हें देय ग्रेच्युटी उनसे गलत तरीके से वसूल ली गई थी। अपनी शिकायत के निवारण के लिए उन्होंने शिकायत दर्ज की, लेकिन निवारण में समय लग रहा था। उसके बाद उन्होंने 14 मई 2024 को CPENGRAMS पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज की।

निवारण:

शिकायत दर्ज होने के बाद DOPPW ने मामले को संबंधित विभाग को भेज दिया और इसको विशेष अभियान में शामिल किया। निरंतर निगरानी और एक्टिव प्रोसेसिंग के चलते उनकी शिकायत का सफलतापूर्वक निवारण हुआ और 10.25 लाख रुपये की ग्रेच्युटी का भुगतान किया गया।

50% की दर से बढ़ी हुई पारिवारिक पेंशन के साथ बकाया राशि का भुगतान

समस्या:

सेना में स्वर्गीय लेफ्टिनेंट सुरिंदर सिंह की पत्नी सुश्री नीलम कुमारी जम्मू के सुदूर गांव की रहने वाली हैं। उन्हें सामान्य दर यानी अंतिम मूल वेतन के 30% पर पारिवारिक पेंशन स्वीकृत की गई थी। हालांकि, वह अंतिम मूल वेतन के 50% की बढ़ी हुई दर की हकदार थीं। उन्होंने इस संबंध में शिकायत दर्ज की, लेकिन इसमें समय लग रहा था। इस बीच, उन्हें CPENGRAMS, एक ऑनलाइन पोर्टल के बारे में पता चला और उन्होंने 18 मई 2024 को अपनी शिकायत दर्ज की।

निवारण:

शिकायत दर्ज होने के बाद DOPPW ने उनका मामला संबंधित मंत्रालय को भेज दिया और इसको विशेष अभियान में भी शामिल किया गया। इस मामले में रक्षा मंत्रालय द्वारा जोर दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप अंततः 4.30 लाख रुपये के बकाए के भुगतान के साथ शिकायत का सफलतापूर्वक निवारण हुआ। अब उनको 50% की बढ़ी हुई दर से पेन्शन का भुगतान हो रहा है।

88 वर्षीय पेन्शनभोगी को बकाया भुगतान के साथ अतिरिक्त पेंशन की मंजूरी

समस्या:

सुश्री गंगा देवी एक सुपर-सीनियर पारिवारिक पेंशनर हैं, जिनके पति सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह उत्तराखंड के रुद्रपुर में रहती हैं। 80 वर्ष की आयु के बाद मिलने वाली अतिरिक्त पारिवारिक पेंशन उनके मामले में शुरू नहीं की गई थी। 17 मई 2024 को CPENGRAMS पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई।

निवारण:

शिकायत दर्ज होने के बाद DOPPW ने इसका सक्रिय रूप से अनुसरण किया क्योंकि विभाग सुपर-सीनियर पेंशनर्स/पारिवारिक पेंशनर्स के मामलों पर विशेष जोर देता है। उनके मामले को भी विशेष अभियान में शामिल किया गया और 3.72 लाख रुपये के बकाया भुगतान के साथ इसे सफलतापूर्वक हल किया गया।

यह भी पढे:

पेंशनभोगी इस ट्रिक से बढ़वा रहे हैं अपनी पेंशन और लाखों रुपए का एरियर प्राप्त कर रहे हैं, आप भी मंगवाए अपना एरियर

Pension को लेकर दूर हुवा सस्पेन्स, अब बेसिक का 60% व 100% मिलेगी पेन्शन, 7 सालो तक बढकर मिलेगी पेंशन, नही होगी कटौती

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

9 thoughts on “DOPPW द्वारा चलाए गए विशेष अभियान से पेंशनभोगी हुए मालामाल, 50% की दर से बढी पेन्शन + लाखों बकाया एरियर का भुगतान”

  1. MP aur Chhattisgarh ke da aur arrears jo ki 89 month ka baki h. Garib pensioners ke arrears se sarkar jet aircraft kharid rahi he pensioners ka paise kha kar abhi tak dakar nahi le he.

    Reply
  2. CPGRAM पर किये गये शिकायत को रेलवे के अधिकारी को को भेज दिया जाता है,और रेलवे के अधिकारी अपने गलती को छुपाने के लिए आवेदक को गलत जबाब भेजकर,मामला को निस्तारित लिखकर भेज दिया जाता है। उदाहरण के रूप में पूर्वोत्तर रेलवे में पुनर्नियोजित कर्मचारियों को डी ए का भुगतान नहीं करने के मामला को लिया जा सकता है।

    Reply
  3. क्वारी बेटी जिसकी उम्र ३५बर्ष हो चुकी है तथा मां पिता पर आश्रित है,पिता की मृत्यु हो जाती है तो उस पुत्री को पैन्शन मिलेगी?

    Reply
  4. म प्र पुनरगठन के समय ज़ब छ ग राज्य बना था उस समय पेंशन कर्मचारियों के लिए धारा 49(6)लागू हुई थी कि महगाई भत्ता की स्वीकृत दोनों राज्यों की सहमति से किया जावेगा वर्तमान में इसका समुचित रूप से पालन नहीं हो रहा है म प्र सरकार ज़ब भी महगाई भत्ते का प्रस्ताव छ ग सरकार को भेजती है तो समय से सहमति नहीं दी जाती और पेंशन कर्मचारियों को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ता है यह पेंशन कर्मचारियों के लिए कुठारा घात है परन्तु इस संवेदनशील मामले पर दोनों सरकारों का ध्यान नहीं है कृपया केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित कराने की मेहरबानी करें

    Reply
  5. Mere pati jo BSNL me kam krte the 2018 me death ke bad eps ka pension milta hai jo bhut km hi kya ops pension mil skta hi unki joining 2001jan ki thi job me rhte huye death’ huaa 🙏

    Reply
  6. DOPPW is not working properly I experienced. The grievance I raised was not read properly and understood by the concerned. And after around one month it was intimated to me that the case is closed. No reason is mentioned. My query is still unsolved.

    Reply
  7. जय हिंद सर
    मैं CRPF से असिस्टंट सब इन्स्पेक्टर पद से जुलै 2022 को पेन्शन पर आया हुं l
    मैं CGHS के बदले फिक्स मेडिकल अलाऊस लेने हेतू ऑगस्ट 2022 से बहुत कारवाही किया है लेकीन अभी तक मुझे फिक्स मेडीकल अलाउन्स नाही मिला हैं

    Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!