OROP-3 Pension Table जारी, सिपाही से मेजर तक सबकी पेंशन मे बढ़ोतरी

वन रैंक वन पेंशन (OROP) योजना रक्षा बलों के कर्मियों और उनके परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण पेंशन योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एक ही रैंक और समान सेवा अवधि वाले पेंशनधारकों को समान पेंशन मिले, चाहे उनकी सेवानिवृत्ति का वर्ष कोई भी हो। OROP-3 Pension Table को लेकर DESW की तरफ से 6 सितंबर को आदेश जारी किया गया है। इस आदेश में 01.07.2024 से लागू होने वाले OROP योजना के संशोधनों का वर्णन किया गया है।

OROP-3 Pension Table की प्रक्रिया के मुख्य मुद्दे

1. OROP-3 Pension मे संशोधन का आधार:

OROP-3 पेंशन में संशोधन के लिए, 2023 के कैलेंडर वर्ष में रिटायर हुए रक्षा बलों के कर्मियों की पेंशन के औसत (न्यूनतम और अधिकतम) को आधार मानकर सभी पूर्व सैनिकों की पेंशन का पुनर्निर्धारण किया जाएगा। इसका मतलब है कि 2023 में समान रैंक और समान सेवा अवधि वाले कर्मियों की पेंशन को आधार मानकर पेंशन का पुनर्निर्धारण किया जाएगा।

2. औसत से अधिक पेंशन का संरक्षण:

OROP-3 में जिन पेंशनधारकों की पेंशन इस औसत से अधिक होगी, उनकी पेंशन को घटाया नहीं जाएगा बल्कि उसे संरक्षित किया जाएगा। इस प्रकार, किसी भी पेंशनधारक को नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।

3. पारिवारिक पेंशनधारकों के लिए लाभ:

OROP-3 पेंशन का लाभ पारिवारिक पेंशनधारकों, युद्ध विधवाओं और विकलांग पेंशनधारकों को भी मिलेगा। यह सुनिश्चित करेगा कि वे भी इस योजना से लाभान्वित हों और उनकी पेंशन में उचित वृद्धि हो।

4. बकाया राशि का भुगतान:

जो भी पेंशनधारक OROP-3 के तहत संशोधित पेंशन प्राप्त करेंगे, उन्हें बकाया राशि का भुगतान एक वर्ष के भीतर कर दिया जाएगा। यह सुनिश्चित करेगा कि पेंशनधारकों को जल्द से जल्द उनका बकाया मिल जाए।

5. OROP योजना के लाभ से वंचित:

जो कर्मी 01.07.2014 से अपने अनुरोध पर सेवानिवृत्त होते हैं, वे OROP योजना के तहत संशोधित पेंशन के लाभ से वंचित रहेंगे। यह नियम उन कर्मियों पर लागू होता है जिन्होंने आर्मी रूल 1954 या समकक्ष नेवी या एयरफोर्स नियमों के अंतर्गत स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति ली है।

OROP-3 का भुगतान

OROP-3 पेंशन के भुगतान के लिए रक्षा मंत्रालय के वित्तीय विभाग की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, केन्द्रिय कैबिनेट की भी मंजूरी मिल गयी है। OROP-3 के तहत पेंशन के पुनर्निर्धारण के लिए विस्तृत निर्देश और विस्तृत तालिकाएं जल्द ही अलग से जारी की जाएंगी। ये निर्देश सभी संबंधित विभागों और पेंशनभोगियों को समय पर उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि वे इस योजना का सही तरीके से लाभ उठा सकें।

OROP-3 Pension Table

RankQ.S.OROP Pension 01.07.2014OROP-1 2.57 (7th CPC)OROP-2 Pension 01.07.2019OROP Pension 01.07.2024 (OROP-3) Average of 2023Minimum Pension (Base Year 2023)Maximum Pension (Base Year 2023)Difference/Increase in Pension per Month
SEP17666517129188072045018050228501643
SEP19678317432188072107518600235502268
NAIK22717018427201072217519900244502538
NAIK22717018427212442302521000267502681
HAVILDAR19769319771217822314821140255501693
HAVILDAR24790820067222572490022700271002393
HONY NAIB SUBEDAR25842522552237502530023800268002300
HONY NAIB SUBEDAR26878322572237502605024500276002300
NAIB SUBEDAR261040526741288252782526800288502820
NAIB SUBEDAR281074227607260752845027600293002875
SUBEDAR281226831529297003205031100330002782
SUBEDAR301269032613310003302532050340002885
SUBEDAR MAJOR321308533525316253412532600356502500
HONY LT.321609041351412004372542450450002525
HONY CAPT.331701043716436754637545000475002500

यह भी पढे: OROP-3 पेंशन टेबल: 01 जुलाई 2024 से प्रभावी, सिपाही से लेकर सूबेदार मेजर, ऑनरेरी लेफ्टिनेंट और कैप्टन तक के लिए लागू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

4 thoughts on “OROP-3 Pension Table जारी, सिपाही से मेजर तक सबकी पेंशन मे बढ़ोतरी”

  1. Disability pension table as per OROP3 NOT seen in this circular. Please send the same for information of disabled soldier retirees.

    Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!