खुशखबरी…देश के इन राज्यों में फिर से बहाल हुई Old Pension, बाकी 22 राज्यो का क्या है हाल, जल्द होगी लागू!

देशभर में इन दिनों से पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बहस छिड़ी हुई है. 5 राज्यों मे Old Pension फिर से लागू होने के बाद इसकी मांग और तेज हो गई है. 1 अक्टूबर को पेंशन शंखनाद रैली के बाद कर्मचारियो में OPS लागू करवाने की भूख और तेज हो गयी है।

केंद्र के इन कर्मचारियों को मिला Old Pension Scheme का फायदा

पिछले दिनों केंद्र की मोदी सरकार ने 2004 के पहले जिन कर्मचारियों के भर्ती के विज्ञापन निकले थे भले ही उनका अपॉइंटमेंट 2004 के बाद हुवा हो लेकिन भर्ती के विज्ञापन पहले निकले थे तो ऐसे केंद्रीय कर्मचारियों को ओल्ड पेन्शन स्कीम का लाभ देने का फैसला किया.
जो कर्मचारी 1 जनवरी 2004 के पहले निकली भर्ती के जरिये सरकारी नौकरी में शामिल हुआ तो सिर्फ उसे ही पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा बाकी अन्य कर्मचारी को नही मिलेगा।

5 राज्यो में Old Pension Scheme बहाल, क्या है बाकी और राज्यो का हाल!

वहीं केंद्रीय कर्मचारियों और राज्य कर्मचारियो की तरफ से लगातार हो रही मांग के बीच देश के 5 राज्यों मे Old Pension Scheme ( OPS) लागू कर दिया गया है. इन राज्यों में राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं. Old Pension लागू करनेवाले राज्यों में राजस्थान सबसे पहले है. वहीं, हाल में हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल से पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का फैसला किया। तो चलिए जानते हैं किन किन राज्यो में Old Pension Scheme लागू हो चुकी है।

राजस्थान: राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने पुरानी पेंशन (OPS) को सबसे पहले लागू किया।  यह Old Pension Scheme बहाल करने वाला सबसे पहला राज्य है। किसी को  भरोसा नही होता था कि Old Pension फिर से बहाल हो पाएगी, पर राजस्थान सरकार ने इसको बहाल किया।
बजट पेश करने के दौरान सीएम अशोक गहलोत ने सभी सेवारत और रिटायर कर्मचारियों को नई पेंशन योजना के बजाय पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) का लाभ देने की घोषणा की.
छत्तीसगढ़: राजस्थान के बाद कांग्रेस शाषित छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा की। कर्मचारियों को को चुनने का विकल्प दिया ओल्ड पेन्शन स्कीम कैबिनेट के फैसले के बाद लाखो कर्मचारियो को फायदा हुआ।

झारखंड:  राजस्थान और  छत्तीसगढ़ के बाद 1 सितंबर 2022 को झारखंड सरकार ने Old Pension बहाल करने की मंजूरी दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुरानी पेंशन बहाल करने का वादा किया था।

पंजाब: आम आदमी पार्टी शाषित पंजाब के मुख्यमंत्री ने नवंबर 2022 में राज्य में ओल्ड पेन्शन बहाल करने की बात कही. राज्य सरकार के इस फैसले के बाद अब 2 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को ओल्ड पेन्शन स्कीम का लाभ मिलने वाला है.

हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस शाषित एक और राज्य जहाँ पे Old Pension Scheme बहाल हुई है वो है हिमाचल प्रदेश।कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में दिए गए वादे के तहत कांग्रेस के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ओल्ड पेन्शन स्कीम को लागू करने की मंजूरी दी।

कर्नाटक: कांग्रेस शाषित कर्नाटक राज्य में भी पुरानी पेंशन लागू की जाएगी। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में Old Pension बहाली का वादा किया था।

पश्चिम बंगाल– देश में पश्चिम बंगाल एकमात्र ऐसा राज्य है जो नई पेंशन में शामिल नही हुवा था। वहाँ पे Old Pension Scheme ही लागू है।

सिक्किम– सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों के लिए Old Pension Scheme को वापस लाएगी। समिति की रिपोर्ट आने के बाद सिक्किम के मुख्यमंत्री ने Old Pension Scheme फिर से बहाल करने का निर्णय लिया।

क्या है Old Pension Scheme जिसकी हो रही है देश भर में चर्चा

आपको बता दें कि Old Pension के तहत सरकार साल 2004 से पहले के कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद एक निश्चित पेंशन देती है।  यह पेंशन कर्मचारी के रिटायरमेंट के समय उनके अंतिम वेतन पर आधारित होती है। इस स्कीम में रिटायर हुए कर्मचारी की मौत के बाद उनके परिजनों को भी फैमिली पेंशन का लाभ दिया जाता है
अलट बिहारी वाजपेयी की सरकार ने 1 अप्रैल 2004 को Old Pension को बंद करने का फैसला किया था. जिसके बाद साल 2004 में ओल्ड पेन्शन स्कीम के बदले National Pension System शुरू की गई थी

Leave a Comment

        
                     WhatsApp Group                                Join Now              
    
                     Telegram Group                                Join Now              
    
                     Instagram Group                                Join Now