MCGM Bonus 2023: BMC कर्मचारियों को दिवाली बोनस का तोहफा, 46% महंगाई भत्ता भी मिलेगा, 4 महिनो का Arrear आएगा खाते में।

लंबे समय से BMC कर्मचारी महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं . केंद्र सरकार ने DA में 4% की बढ़ोतरी का ऐलान किया उसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों को उसका भुगतान हो गया लेकिन अभी तक BMC कर्मचारियों के लिए DA का सर्कुलर जारी नहीं किया गया आखिरकार DA का ऐलान कब होगा उसको लेकर कर्मचारी सवाल पूछ रहे हैं। इस बीच खबर है की बोनस को लेकर फैसला ले लिया गया।

मुंबई नगरपालिका ने आखिरकार बोनस (BMC Bonus declare) की घोषणा कर दी है। दिवाली बोनस को लेकर मनपा आयुक्त और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कल बैठक थी। इसके बाद बोनस की घोषणा की गयी। मुंबई नगर पालिका ने कर्मचारियों को 26 हजार रुपये बोनस देने का ऐलान किया। स्वास्थ्य कर्मियों को एक माह का वेतन बोनस के रूप में मिलेगा. BEST कर्मचारियो को भी 26 हजार रुपये बोनस मिलेगा। कल कर्मचारियो के खाते मे बोनस की राशी डाली जाएगी। बोनस किसको मिळेगा किसको नही मिळेगा चलीये जान लेते है।

बोनस (mcgm bonus 2023) के लिए पात्र कर्मचारी

  • 1 अप्रैल 2023 के पहले जिन कर्मचारियों की नियुक्ति हुई है और वे अगर नियमित कर्मचारी है तो ऐसी कर्मचारियों को बोनस (mcgm bonus 2023) दिया जाएगा।
  • 1 अप्रैल 2022 से लेकर 31 मार्च 2023 के बीच जो कर्मचारी रिटायर हुए हैं तो उनको भी बोनस का फायदा दिया जाएगा।

इन कर्मचारियों को बोनस (mcgm bonus 2023) नहीं मिलेगा

  • 1 अप्रैल 2023 के बाद जो कर्मचारी नियुक्त हुए हैं ऐसे कर्मचारियों को बोनस नहीं मिलेगा
  • 1 अप्रैल 2022 से या इसके पहले से जो सस्पेंड है वैसे कर्मचारियों को बोनस नहीं मिलेगा
  • अंशकालीन कर्मचारी यानी के पार्ट टाइम कर्मचारी हैं ऐसे कर्मचारियों को बोनस नहीं मिलेगा
  • मानधन पर जो कर्मचारी काम करते हैं तो ऐसे कर्मचारियों को बोनस नहीं मिलेगा
  • मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल जिसमें यूजीसी के वेतन श्रेणी लागू है तो ऐसी कर्मचारियों को बोनस नहीं मिलेगा

बोनस ( mcgm bonus 2023 ) की गणना कैसे की जाती है

बोनस की गणना पिछले साल का जो फाइनेंशियल ईयर है उसके हिसाब से किया जाता है पिछले साल का जो फाइनेंशियल ईयर है 1 अप्रैल 2022 से स्टार्ट हुआ था तो ऐसे में 1 अप्रैल 2022 से लेकर 31 मार्च 2023 के बीच जो कर्मचारी नियमित रूप से काम किए हैं या इस बीच रिटायर हुए हैं तो उनको बोनस ( mcgm bonus 2023) मिलेगा. कुल 365 दोनों का बोनस आपको मिलता है। 1 अप्रैल 2022 से लेकर 31 मार्च 2023 के बीच की अवधि का गणना किया जाता है इस अवधि में आपने जितने दिन काम किया है उसके हिसाब से बोनस तय किया जाता है।

महंगाई भत्ते ( DA Hike) में बढ़ोतरी का है इंतजार

केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता (DA Hike) 4% बढ़ा दिया है लेकिन अभी तक बीएमसी कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिला है ऐसे मे बीएमसी इसको लेकर जल्द ही सर्कुलर जारी करने वाली है. बीएमसी कर्मचारियों को 4 महीने का अरियर मिलने वाला है ।

नवंबर महीने की जो पेमेंट आने वाली है वह 46% DA के साथ आने वाली है 1 दिसंबर को जो आपकी पेमेंट आएगी वह बढ़कर आने वाली है जुलाई अगस्त सितंबर अक्टूबर 4 महीना का एरियर आपको मिलेगा। नवंबर की पेमेंट 46% DA के साथ आने वाली है।

कितनी बढ़ेगी सैलरी

अब चलिए जान लेते हैं कि किसकी कितनी सैलरी बढ़ेगी। यहां पर आपको बता देता हूं जिन कर्मचारियों की बेसिक पे ₹18000 है तो अभी वह 42% के हिसाब से DA पा रहे है 7560 अब उनका DA हो जाएगा ₹8280 इस प्रकार से उनके सैलरी में ₹720 की बढ़ोतरी हो जाएगी और उनको 2880 रुपए एरियर मिलेगा।

जिनकी बेसिक पे ₹50000 है तो उनको अभी तक ₹21000 DA मिल रहा है अब उनको ₹23000 DA मिलेगा इस तरह से उनके सॅलरी में ₹2000 की बढ़ोतरी हो जाएगी और ₹8000 उनको एरियर मिलेगा। 1 दिसंबर को जो आपकी पेमेंट आएगी वह बढ़कर आने वाली है 4 महीने के एरियर के साथ में।

जनवरी से महंगाई भत्ते में होगी बंपर बढ़ोतरी

AICPI के नए आंकड़े जारी कर दिए गए हैं उसे हिसाब से आपके महंगाई भत्ते ( DA Hike) में 4% की और बढ़ोतरी होने वाली है इस समय मंहगाई भत्ता 46% है जनवरी 2024 से कुल महंगाई भत्ता 50% के ऊपर हो जाएगा उसके बाद आपका HRA बढ़ने वाला है। HRA मे 3% की बढोतरी होगी और कुल HRA 30% हो जाएगा। इस प्रकार से आपकी सैलरी में बंपर बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है।

3 thoughts on “MCGM Bonus 2023: BMC कर्मचारियों को दिवाली बोनस का तोहफा, 46% महंगाई भत्ता भी मिलेगा, 4 महिनो का Arrear आएगा खाते में।”

Leave a Comment

        
                     WhatsApp Group                                Join Now              
    
                     Telegram Group                                Join Now              
    
                     Instagram Group                                Join Now