Old Pension के लिए रेल चक्का जाम की तैयारी पूरी, हड़ताल के पक्ष में 99 फीसदी कर्मचारी, तय हो चुका कर्मचारियों का रुख

Old Pension लागू करने की मांग को लेकर 50 वर्ष बाद देश में एक बार फिर से कर्मचारियो की हड़ताल का माहौल बनता दिख रहा है। एक बार फिर से चक्का जाम की तैयारी पूरी हो चुकी है। Strike को लेकर कराए गए दो दिवसीय बैलेट की प्रक्रिया बुधवार की देर शाम संपन्न हो गई। उत्तर मध्य रेलवे की बात करें तो यहां तकरीबन 28 हजार रेलकर्मियों ने इसमें शिरकत की। बताया जा रहा है कि अधिकांश रेलकर्मियों ने हड़ताल का समर्थन किया है। साथ मे केन्द्रिय कर्मचारियो ने भी इसमें शिरकत किया और 99 फीसदी कर्मचारी हड़ताल के पक्ष में दिखे।

कर्मचारी संघटनो ने तय किया एजेंडा

New Pension Scheme (NPS) निरस्त करने एवं पुरानी पेंशन ( OPS) लागू करने की मांग सभी केंद्र एवं राज्यकर्मी लगातार कर रहे हैं। इसे लेकर पिछले दिनों ही दिल्ली में तमाम केंद्रीय एवं राज्यकर्मियों ने संगठन ने तय किया अगर सरकार उनकी मांग नहीं मानती है तो वह Strike पर जाएंगे। हड़ताल पर जाने के पूर्व स्ट्राइक बैलेट के जरिये कर्मचारियों से गुप्त मतदान भी कराया गया। तकरीबन 99 प्रतिशत कर्मचारियो ने स्ट्राइक बैलेट का उपयोग किया। और हड़ताल के पक्ष में वोटिंग किया।

राज्यकर्मियों ने भी किया शिरकत

रेलवे कर्मचारियो के अलावा राज्य कर्मचारी संगठनों ने भी हड़ताल पर सहमति जुटाने के लिए बुधवार देर शाम तक मतदान कराया और राज्यकर्मियों ने भी हड़ताल के  पक्ष में वोटिंग किया। केन्द्रिय कर्मचारियो के साथ साथ राज्यकर्मी भी हड़ताल में भाग लेंगे।

क्या है OPS

OPS means Old Pension Scheme, केंद्र सरकार के अंतर्गत 1 जनवरी 2004 के बाद जिन कर्मचारियो की भर्ती हुई है ऐसे कर्मचारियो को NPS दिया जाता है। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने दिसम्बर 2003 में OPS बंद करके  NPS शुरू किया था। उस समय कहा गया था कि इसमें रिटायर होने के बाद अच्छी खासी पेंशन मिलेगी पर असलियत अब सामने आ रही है। इस समय जो कर्मचारी रिटायर हो रहे है उनको नाममात्र पेंशन मिल रही है, किसी को 1000 तो किसी को 2000 रुपये पेन्शन मील रही है। इसलिए इसको खत्म करके OPS फिर से बहाल किया जाय ऐसी मांग की जा रही है।

इन राज्यो में लागू हो चुकी है OPS

कर्मचारियो के दवाब के बाद कुछ राज्यो ने अपने अपने राज्य में OPS को फिर से बहाल कर दिया है। इसमें राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश ऐसे राज्य है जहां पर कांग्रेस ने OPS को फिर से बहाल कर दिया है और कर्नाटक में OPS बहाल करने का वादा किया है जबकि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में OPS को बहाल किया है। इस प्रकार 5 राज्यो में OPS को फिर से लागू कर दिया गया है। जबकि केंद्र सरकार अभी OPS लागू करने के मूड में नही दिख रही है।

केंद्र सरकार ने बनाई है समिति

कर्मचारी संघटनो के दवाब के बाद केंद्र सरकार ने NPS में संशोधन को लेकर समिति बनाई है। ये समिति NPS में क्या सुधार किया जाएगा उसको लेकर समीक्षा कर रही है और उसके बाद अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौपेगी।

आंध्रा मॉडल पर हो रहा है विचार

कर्मचारियो को रिटायरमेंट पर पेंशन मिले इसको लेकर आंध्र प्रदेश सरकार ने एक पेंशन नीति अपनाई है। जिसमे कर्मचारियो की अंतिम बेसिक पे का 45% पेंशन मिलने का प्रावधान है।  उसी मॉडल पर केंद्र सरकार की समिति भी विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियो की अंतिम बेसिक का 45% पेंशन मिलेगी।


Leave a Comment

        
                     WhatsApp Group                                Join Now              
    
                     Telegram Group                                Join Now              
    
                     Instagram Group                                Join Now