50% DA ऐलान के बाद कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुल गए नए रास्ते, हो गई बल्ले-बल्ले

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों का DA/DR 4% बढ़ा दिया गया है। अब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों का DA/DR 46 फीसदी से बढ़कर 50% DA हो गया है। इस बढ़ोतरी का फायदा 1 जनवरी 2024 से दिया जाएगा ऐसे में आपको DA Arrear का भुगतान भी होने वाला है। केंद्र के ऐलान के बाद राज्यो के ऊपर दवाब आ गया है कि जल्द से जल्द DA/DR में बढ़ोतरी की घोषणा किया जाय। 50% DA ऐलान के बाद सॅलरी और पेन्शन मे वृद्धी के नये रास्ते खुल गये है।

इस बार (50% DA) की बढ़ोतरी बहुत है खास

इस बार की बढ़ोतरी बहुत ही खास है क्योंकि 4% बढ़ोतरी के बाद 50% DA हो गया है। 50% DA होने से भत्तो में बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा इसलिए राज्यो के कर्मचारी और पेंशनधारक बेसब्री से इसकी प्रतीक्षा कर रहे है
DA/DR हर साल दो बार बढ़ता है। एक बार जनवरी महीने में दूसरी बार जुलाई महीने में। जुलाई 2023 से कुल DA/DR 46% हुवा था जिसका भुगतान कर्मचारियो और पेंशनधारकों को अभी तक किया जा रहा है। ऐसे में जनवरी 2024 से कुल DA/DR 50% हो गया है। जिसका ऐलान केंदीय कैबिनेट बैठक में 07 मार्च को देर शाम किया गया। अब उसी कड़ी में राज्यो के कर्मचारियों और पेंशनधारकों का DA/DR भी बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: DA/DR में कब-कब कितनी बढ़ोतरी हुई है, कब रोका गया था DA/DR

राज्य का कैबिनेट नोट तैयार

केंद्र के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियों और पेंशनधारकों का DA/DR बढ़ानेवाली है। उत्तर प्रदेश राज्य का कैबिनेट नोट तैयार कर लिया गया है। लोकसभा चुनावो को देखते हुए आचारसंहिता कुछ दिनों में लगनेवाली हैं। उसको देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सरकार इसका ऐलान सोमवार को करनेवाली है।

कौन कौन से भत्ते बढ़ेगे

DA 50% होने से आपकी सैलरी और पेंशन बढ़ेगी साथ ही साथ भत्तो में 20% का इजाफा देखने को मिल सकता है। इसका सीधा फायदा आपके घर भाड़े भत्ते (HRA) में होनेवाला है। अभी तक जो कर्मचारी 27% HRA पा रहे है तो उनका HRA बढ़कर 30% हो जाएगा। वही पर जिनको 18% HRA मिलता है उनका 20% HRA हो जाएगा। उसी प्रकार जिनको 9% HRA मिलता है उनका HRA 10% हो जाएगा।

ग्रेच्युटी में बंपर बढ़ोतरी

50% DA होने से इसका सीधा फायदा आपके ग्रेच्युटी पर पड़ेगा। अभी तक ज्यादा से ज्यादा 20 लाख रुपये तक ग्रेच्युटी मिल सकती थी पर अब 25 लाख तक ग्रेच्युटी की रकम मिल सकती है वो भी पूरी तरह से टैक्स फ्री होगी। हालांकि ग्रेच्युटी सभी को 25 लाख नही मिलेगी। ग्रेच्युटी की गणना में कुल सेवा और बेसिक पे का प्रभाव पड़ता है। ऐसे में अलग-अलग बेसिक पे और सेवा किये हुए कर्मचारियों की ग्रेच्युटी में अंतर देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें : ग्रेच्युटी की गणना कैसे की जाती है क्या है इसका फार्मूला साथ में जाने छुट्टी का नगदीकरण (Leave Encashment) का फार्मूला

कब होगा फैसला

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार होली से पहले कर्मचारियों और पेंशनधारकों का DA/ DR बढ़ाने का फैसला कर सकती है। वित्त विभाग के गोपनीय सूत्रों के अनुसार सोमवार को इस संबंध में फैसला लिया जाएगा। इस बढ़ोतरी से लगभग 16 लाख राज्य कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनधारको को सीधा फायदा पहुँचेगा।

खुल गये नए रास्ते

50% DA होने के बाद सैलरी और पेंशन में और बढ़ोतरी के रास्ते खुल जाएंगे। भत्तो में बढ़ोतरी तो होगी साथ ही साथ नए वेतन आयोग का गठन किया जा सकता है कुछ नही तो फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की जा सकती है। अभी फिटमेंट फैक्टर 2.57 है जो बढ़कर 3.68 हो सकता है। इससे नई बेसिक 18000 रुपये से बढ़कर 26000 रुपये हो जाएगी। अगर ये भी सरकार नही करती है तो 50% DA को बेसिक में मर्ज करके नई सैलरी और पेंशन तैयार कर सकती है। फिलहाल आनेवाले दिनों में देखने को मिलेगा की सरकार क्या फैसला लेती है।

3 thoughts on “50% DA ऐलान के बाद कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुल गए नए रास्ते, हो गई बल्ले-बल्ले”

Leave a Comment

        
                     WhatsApp Group                                Join Now              
    
                     Telegram Group                                Join Now              
    
                     Instagram Group                                Join Now