महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने दिया शानदार तोहफा! पेंशन, महँगाई भत्ते पर किये 5 बड़े ऐलान, कर्मचारी व पेंशनधारक मालामाल!

सातवे वेतन आयोग से महाराष्ट्र राज्य के कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए महाराष्ट्र राज्य सरकार एक के बाद एक बड़े फैसले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए ले रही है। उसी कड़ी में पेंशन, महँगाई भत्ते को लेकर 5 महत्वपूर्ण फैसला कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए आ चुके हैं तो पाँचो ही फैसलों के बारे में आगे हम विस्तार में जानेंगे।

पेंशन धारकों को मिलेगा 20% अतिरिक्त पेंशन

महाराष्ट्र राज्य सरकार ने अपनी पेंशनधारकों को शानदार तोहफा जारी कर दिया है, अभी के नियम के हिसाब से 80 साल ऊपर के पेंशनधारकों की बेसिक पेंशन में केवल 10% की बढ़ोतरी की जाती है, लेकिन अब केंद्र के समान 20% की बढ़ोतरी की जाएगी। जैसे ही पेंशनधारक 80 साल के होते है तो उनकी बेसिक पेंशन में 20% बढ़ोतरी की जाएगी। जो नई बेसिक होगी उसके ऊपर 50% DA यानी कि महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा।

30 जून को रिटायर्डकर्मियों को मिलेगा एक अतिरिक्त वेतन

जो कर्मचारी 30 जून को रिटायर हुए हैं तो ऐसे कर्मचारियों को 1 जुलाई का नोशनल इंक्रीमेंट का फायदा दिया जाएगा। अभी तक उनको इसका फायदा नहीं मिलता था। औरंगाबाद हाईकोर्ट के निर्णय के बाद महाराष्ट्र सरकार ने इसको लागू कर दिया है। अब ऐसे कर्मचारियों को 1 जुलाई का इंक्रीमेंट का फायदा दिया जाएगा। उनकी बेसिक पेंशन में सुधार किया जाएगा।

इनको मिलेगा पुरानी पेंशन का फायदा

1 नवंबर 2005 के पहले जिनके भर्ती के विज्ञापन निकले थे, ऐसे कर्मचारियों को अब पुरानी पेंशन का फायदा दिया जाएगा यानी की पुरानी पेंशन बंद होने से पहले अगर भर्ती के विज्ञापन निकले थे और उस विज्ञापन के आधार पर कर्मचारियों की भर्ती हुई है तो उनको पुरानी पेंशन का फायदा दिया जाएगा। लगभग 26000 कर्मचारियों को इसका फायदा मिलने जा रहा है।

नए कर्मचारियों को मिलेगा अंतिम बेसिक का 50% + महंगाई भत्ता

वहीं बड़ी खुशखबरी महाराष्ट्र सरकार ने दी है अपने नए कर्मचारियों को। जो कर्मचारी 1 नवंबर 2005 के बाद भर्ती हुए हैं तो ऐसे कर्मचारी जब रिटायर होंगे तो उनको उनकी अंतिम बेसिक वेतन का 50% पेंशन मिलने वाली है साथ ही उसके ऊपर महंगाई भत्ते का भी फायदा दिया जाएगा। ऐसे कर्मचारी NPS के दायरे में आते है।

4% DA बढ़ोतरी पर जल्द निर्णय

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार बहुत ही जल्द महंगाई भत्ते में चार परसेंट बढ़ोतरी का ऐलान करने जा रही है। अब कर्मचारियो और पेंशनधारको का महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50% हो जाएगा। 1 जनवरी 2024 से ही इसका फायदा मिलेगा।

सफाई कामगारों को मिलेगा खुद का घर

विधानसभा में बोलते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ी घोषणा की। सफाई कामगारों को खुद का घर दिया जाएगा। इसके साथ उनके आश्रित को नौकरी दी जाएगी।

3 thoughts on “महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने दिया शानदार तोहफा! पेंशन, महँगाई भत्ते पर किये 5 बड़े ऐलान, कर्मचारी व पेंशनधारक मालामाल!”

  1. त्या लोकांचं काय होईल जे प्रायव्हेट कर्मचारी काम करतात त्यांची पेन्शन कधी वाढणार त्याच्याबद्दल कोणी काही बोलतच नाही किंवा पेपरला देखील काही येत नाही आज सरकारने दिलेल्या प्रावेटन फंड ही फार कमी अमाऊंट आहे ती आमच्यासारख्या लोकांना वाढवून कधी मिळणार राज्य कर्मचारी व सरकारी कर्मचारी केंद्रीय हेच कामगार आहेत का आम्ही कोणी नाही का मतदान आम्ही पण करतो ना

    Reply
    • अगदी बरोबर खाजगी कर्मचाऱ्या विषयी कोणीच काही बोलत नाही तीन कोणी वालीच नाही

      Reply

Leave a Comment

        
                     WhatsApp Group                                Join Now              
    
                     Telegram Group                                Join Now              
    
                     Instagram Group                                Join Now