ब्रेकिंग, केंद्रिय कर्मचारियो को तोहफा, DOPT ने जारी किया मास्टर सर्कुलर

केंद्रीय कर्मचारियों के LTC को लेकर कार्मिक विभाग ने बहुत ही महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है , दरअसल DOPT ने एक मास्टर सर्क्युलर जारी किया है जिसमे LTC को लेकर कर्मचारियो के कन्फ्युजन को दूर किया है, इसके साथ ही बहुत सारे नियमो के बारे मे जानकारी दी है, इसके साथ ही साथ LTC को लेकर अब तक जितने भी आदेश जारी किये गये है उन सभी आदेशो को इस मास्टर सर्क्युलर मे शामिल किया गया है।

केंद्रिय कर्मचारियो को मिलता है LTC का फायदा

दिनांक 30.04.2024 को DOPT के द्वारा लीव ट्रैवल कंसेशन यानी कि LTC को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं। केंद्र सरकार के ऐसे कर्मचारी जिनको कि LTC का फायदा दिया जाता है, उन सभी के लिए यह नई गाइडलाइंस लागू रहेंगी। यदि आप सरकारी कर्मचारी हैं तो आपको अपने होमटाउन या फिर भारत मे कही पे भी यात्रा करने के लिए सरकार के द्वारा LTC का फायदा दिया जाता है, LTC के द्वारा एक सरकारी कर्मचारी और उसके परिजन खासतौर से जो डिपेंडेंट हैं, उनको यात्रा करने के लिए LTC का फायदा दिया जाता है।  

LTC को लेकर क्या है नियम

LTC का भुगतान दो साल मे एक बार किया जाता है। मौजूदा जो ब्लॉक पीरियड है वह चार साल का है, जो कि 2022 से लेकर 2025 तक के लिए है। इन चार सालों की अवधि के दौरान एक सरकारी कर्मचारी या तो दो बार अपने होमटाउन की यात्रा कर सकता है या फिर वह एक बार होमटाउन और एक बार भारत मे कही पर भी वह यात्रा कर सकता है। 

जो भी खर्चा आने जाने का होगा जैसे की ट्रेन का किराया हो या विमान का किराया हो, उसका रिम्बर्समेंट सरकार के द्वारा कर्मचारी को किया जाता है। कर्मचारी भारत में किसी भी स्थान पर LTC का लाभ उठाते हुए अपनी पसंद के विभिन्न स्थानों पर जा सकते हैं। इन सभी यात्रा का खर्चा केंद्र सरकार की तरफ से किया जाता है।

DOPT ने जारी किया मास्टर सर्क्युलर

LTC को लेकर केंद्र सरकार के द्वारा अब तक जितने भी आदेश जारी किए गए हैं, उन सभी आदेशों को इस मास्टर सर्कुलर में संकलित किया गया है यानि कि LTC से जुड़े हुए अब तक जारी किए गए सभी नियमों की जानकारी आपको इस मास्टर सर्कुलर में देखने को मिल जाएगी।

LTC का ले तुरंत फायदा

आपको जानकारी के लिए बता दुं किे मौजूदा जो ब्लॉक ईयर है वह चार साल का है। 2022 से लेकर 2025 तक के लिए है। इसमें पहला दो साल का जो ब्लॉक ईयर है वह 2022- 23 है और दूसरा ब्लॉक ईयर है वह 2024- 25 का है। यदि अभी तक आपने इस सुविधा का फायदा नहीं लिया है तो आप अब 2024- 25 तक का जो ईयर का ब्लॉक पीरियड है, उसके लिए आप  LTC का क्लेम कर सकते हैं।

यह भी पढे: केंद्रीय कर्मचारी हुए मालामाल, कर्मचारियो के संशय को दूर करते हुए DOPT ने जारी किया ताजा आदेश

LTC इन सभी कर्मचारियों पर लागू होगी

(i) केंद्र सरकार के कर्मचारी

(ii) रक्षा सेवाओं में नागरिक सरकारी सेवकों सहित सिविल सेवाओं पदों पर नियुक्त किए गए कर्मचारी

(iii) जो राज्य सरकार के अधीन कार्यरत हैं और जो केंद्र सरकार के साथ प्रतिनियुक्ति पर हैं;

(iv) जो अनुबंध के आधार पर नियुक्त किए गए हैं

(v) जो अपनी सेवानिवृत्ति के बाद पुनः नियोजित हैं।

यह भी पढे: 2024 मे बदल गए ग्रेच्युटी के नियम, केंद्र सरकार ने सभी विभागों को दिए अहम दिशा-निर्देश, 01.01.2024 से बढ़कर मिलेगी रकम

LTC इन कर्मचारियों पर लागू नहीं  होगी

क) सरकारी कर्मचारी जो पूर्णकालिक रोजगार में नहीं हैं

बी) आकस्मिक और दैनिक रोज़गार वाले व्यक्ति

ग)  दैनिक भुगतान पाने वाले व्यक्ति

घ) रेलवे कर्मचारी

ई) सशस्त्र बलों के सदस्य

च) विदेश में भारतीय मिशनों में अस्थाई कर्मचारी 

छ) छुट्टी के दौरान किसी अन्य प्रकार की यात्रा रियायत का पात्र कर्मचारी

DOPT के द्वारा LTC नियमों के बारे मे महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है कि किस तरीके से कर्मचारियों को LTC का क्लेम करना है, एडवांस कितना मिलेगा, कैसे एडवांस क्लेम करना है, कितने दिनो  में LTC का बिल सबमिट करना है। परिवार के लिए अलग से कर सकते हैं या फिर नहीं कर सकते। इस सबकी जानकारी आपको इस आदेश की कॉपी मे मिल जाएगी।

आदेश की कॉपी डाउनलोड करे

Leave a Comment

        
                     WhatsApp Group                                Join Now              
    
                     Telegram Group                                Join Now              
    
                     Instagram Group                                Join Now